योग दिवस की तैयारियों को लेकर किया योगाभ्यास

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष मनोज बाटड के निर्देशन में स्थानीय न्यू राजमहल रिजॉर्ट में योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला योग प्रभारी नीलम मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ योग शिक्षक महावीर जांगिड, योग शिक्षक आलोक कौशिक, योग शिक्षिका विशाखा कुमावत, योगाचार्य सुमन सारण एवं प्रियंका कुल्हाड़ी ने सभी साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे। सभी ने एकाग्रता और उत्साह के साथ योगाभ्यास किया, जिससे वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहा। योग अभ्यास के बाद सभी का मन प्रफुल्लित दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलम मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योग से शरीर निरोग रहता है, मन शांत होता है और व्यक्ति आत्मिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से आज योग पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है और सैकड़ों देश इसे अपना रहे हैं।
एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का माला एवं पारंपरिक पाटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस को जन-आंदोलन बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजन समाज को स्वस्थ दिशा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में महेंद्र नानी, महेश सैनी सावली, अतिश चंदपुरा, मनीष सैनी सावली, प्रकाश सांवली, कमल, रमेश, रोशन, संतोष आदि मौजूद रहे।

You might also like