कम्पुटेक स्किल्स अकादमी के 8 विधार्थियों का अमेजन में चयन
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । आरपी पंसारी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख एवं लोसल प्रवासी भामाशाह राजेंद्र प्रसाद पंसारी का अपनी जन्मस्थली लोसल में समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कोलकाता रहते हुए कभी अपनी जन्मभूमि को अपने से दूर नहीं होने दिया है ।इन्होंने युवा वर्ग के लिए भी कम्पुटेक स्किल्स खोलकर रोजगार पाने का युवा वर्ग को रोजगार पाने के लिए राह दिखाया है। अब इसका परिणाम सामने आने लगा है।
कम्पुटेक स्किल्स अकादमी लोसल के नाम से संचालित, अकादमी के 8 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न में चयन हुआ है। दो विद्यार्थियों ने कंपनी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि 6 विद्यार्थियों को चयन एवं ऑफर लेटर प्राप्त हो चुके हैं।
आर. पी. पंसारी जन सेवा ट्रस्ट के अनुसार विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, लगन एवं संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का ही परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों में रजत अग्रवाल, दिव्यांशु शर्मा, पंकज, अशोक, रोहिताश, सृष्टि, दिव्या एवं मानश्वी शामिल है इन चयनित विद्यार्थियों ने स्किल एकेडमी में मात्र तीन महीनें का कौशल प्रशिक्षण लेकर देश की प्रतिष्ठ कंपनियों में से एक ऐमजॉन जैसी कंपनी में चयनित होकर अकादेमी में सी आर एम के साथ बेरोजगार से रोजगार का मार्ग चुना
इस अवसर पर संस्थान परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की । संस्थान द्वारा युवाओं को रोजगार,कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, संस्थान द्वारा पिछले एक साल से स्किल्स को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक होकर युवाओं को समय समय पर रोजगार को लेकर नए कोर्स उपलब्ध करवा कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है । संस्थान द्वारा कंप्यूटक स्किल्स एकेडमी में टैली प्राइम, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स, ए आई जैसे एडवांस एडुकेशन लेकर युवाओं में आत्मनिर्भर बनने का काम संस्थान दो सालों से निरंतर कर रही है जिससे उन्हें निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।