बैठक में किसान सभा के अगस्त माह में होने वाले राज्य सम्मेलन पर चर्चा

सुहाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय किसान सभा के अगस्त माह में होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए स्वागत समिति के गठन व सम्मेलन की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कमेटी की बैठक तारानगर के इन्द्रलोक भवन में जिला अध्यक्ष इन्द्राज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां व प्रभारी सागर खाचरिया रहे। वक्ताओं ने 21,22 व 23 अगस्त को तारानगर में आयोजित होने वाले 29 वें राज्य सम्मेलन की तैयारियों व सफल आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। काॅमरेड बलवान पूनियां ने देश व प्रदेश की सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए किसान सभा को मजबूत बनाने व संगठित होकर अन्याय के खिलाफ एक होकर लड़ने का आह्वान किया।प्रभारी काॅ सागर खाचरिया व किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव काॅ संजय माधव ने भी एक जुट होकर सम्मेलन मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया व सभी तहसील कमेटियों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने को कहा।इससे पूर्व राज्य कमेटी सदस्य काॅ निर्मल कुमार ने सम्मेलन की रूपरेखा व तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को हरियाणा के राज्य संयुक्त सचिव काॅ बलवीर थांकण, कामरेड उमराव सहारण, पूर्णाराम सरावग, विक्रम सोनी ने भी संबोधित किया। स्वागत समिति में काॅमरेड उमराव सिंह को अध्यक्ष, निर्मल कुमार को मंत्री, मनोहर लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष व रामस्वरूप सहारण, भोजराज महला, मोहम्मद सलीम, दीपचंद बराला, भरतसिंह सहारण को संरक्षक मंडल सदस्य नियुक्त किया गया।इस अवसर पर किशन शर्मा, नितेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, मुरलीधर पटीर , सलीम खान तथा जिले की समस्त तहसील कमेटियों के अध्यक्ष व सचिव तथा जिले भर से अनेक किसान मौजूद रहे। संचालन काॅ उमराव सिंह सहारण ने किया।

You might also like