सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला शव

श्रीराम तिवाड़ी 
नोखा (नवयत्न)। बीकानेर के भारतमाला रोड स्थित नोखा के  किसनासर रोही क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राधेश्याम विश्नोई (49) निवासी आदमपुर मंडी, हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 12 जून की शाम उन्होंने ट्रक मालिक सुनील बोहरा को फोन कर सीने में दर्द और तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। मालिक ने उन्हें दवा लेने की सलाह दी। इसके बाद राधेश्याम ने भारतमाला रोड के रेस्ट एरिया के पास ट्रक खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद वह ट्रक के भीतर अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
You might also like