भाईजी के नोहरे में हुआ राम नाम जप आयोजन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पावन पर्व पर रतनगढ़ के मठाधीश शिवालय के पास पूज्य भाईजी श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार के नोहरे में भव्य राम नाम जप कार्यक्रम का आयोजन आज रविवार की प्रातः हुआ। नाम जप शुरू होने से पूर्व भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर भाईजी व राधा बाबा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की। नामजप आयोजन में पवनकुमार चोटिया, ओम मनोहर स्वामी, रामकिशन चांडक, अरुण सोनी,विष्णुदत्त चौधरी, रामगोपाल चौधरी, ललित चौधरी, महावीरप्रसाद सेवदा, गोपाल दर्जी, आनंदकुमार चौधरी, ओम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में नाम जप साधक और भाईजी के परिकर उपस्थित थे।