कोरोना कर्मवीरों का हुआ सम्मान
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)14 मई। श्रीमाधोपुर क्षेत्र के ग्राम मऊ में समाजसेवियों ने कोरोना कर्मवीरों का सम्मान किया। समाजसेवी सुशील अग्रवाल, महावीर सिंह, महेश सेन आदि ने बताया कि कोरोना महामारी में अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर रात-दिन हमारे लिए ढाल बनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया। मऊ के समाजसेवी महावीर सिंह, सुशील अग्रवाल, महेश सैन के नेतृत्व में श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी कैलाश चन्द मीणा, एसआई गिरधारीलाल, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सुरेश वर्मा मऊ बीट अधिकारी, महेन्द्र मील, सोहन लाल काजला, बाबूलाल लाल सैनी व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार लक्की अग्रवाल, मुकेश नवहाल, महेन्द्र सैनी, महेन्द्र खडोलिया, श्रवण सैनी, संतोष कुमार सैनी, हरिओम ओम कुमावत आदि का माला पहनाकर, मास्क तथा सेनेटाइज भेंट करके सम्मान किया गया।