बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर भजन संध्या, महाआरती, भंडारे व मेले का होगा आयोजन

निसं 

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। बावलिया बाबा के 18 जून को होने वाली पुण्यतिथि को लेकर मंदिर समिति, श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्तओं की मुख्य ट्रस्टी विनोद बेसवाल की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई। पुजारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि 17 जून रात्रि को शेखावाटी के संतों एवं स्थानीय कलाकरों की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा। 18 जून को प्रभात फेरी, समाधि पूजन, महा आरती एवं भंडारे एवं मेले का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान निर्वतमान पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी महर्षि, व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलैंगिया, बनवारी लाल शर्मा, उमेश सहल, नरेंद्र विर्ख, प्रमोद पचलंगिया, घनश्याम शर्मा, बिहारी लाल वर्मा, रामदेव सिंह राठौड़, घनश्याम मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश पचलंगिया, आशीष गुर्जर, मनोज त्यागी , संजय रोहिल्ला, सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे।

You might also like