नीट पेपर लीक के खिलाफ लामबंद हुए छात्र, ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) ।  एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण के विरोध में सोमवार को लाडनूं तहसील कार्यालय में माननीय राज्यपाल के नाम तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाया जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर महेंद्र जाखड़, जिला महासचिव मोहम्मद वाहीद, अरमान खान, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव प्रत्याशी सुमित्रा थालोड़, रमजान भुट्टा, आदिल बल्खी, मोहम्मद खालिद, नाहिद, अशोक नायक शाहिल, दिलशाद बल्खी सहित NSUI कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सुमित्रा थालौड़ ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

You might also like