डॉ ताखर रूरल रिहैबिलिटेशन सर्विस अवार्ड से सम्मानित
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मणगढ़ में आयोजित कॉन्फ्रेंस में ताखर हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर रींगस के डायरेक्टर डॉक्टर भंवर सिंह ताखर को फिजियोथैरेपी चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रूरल रिहैबिलिटेशन सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ आशुतोष भारद्वाज प्रो प्रेसिडेंट डॉ अभय शर्मा एस के मेडिकल कॉलेज सीकर के प्रिंसिपल डॉ अशोक चौधरी डॉक्टर अजीत सहारण डॉ महेश साहू एवं काॅन्फ्रेंस संयोजक डॉ अंकित जैन द्वारा यह अवॉर्ड दिया गया, कॉन्फ्रेंस में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर्स ने एडवांस तकनीक एवं गंभीर बीमारियों को फिजियोथैरेपी के माध्यम से ठीक करना तथा बढ़ती उम्र के साथ होने वाली परेशानियों का इलाज एवं बचने के तरीकों पर विशेष चर्चा की गई। डॉ ताखर ने पिछले 15 वर्षों से गांव गांव जाकर फिजियोथैरेपी के बारे में जागरूकता बढ़ाई एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का कम खर्च में इलाज किया। डॉ ताखर फिजियोथैरेपी चिकित्सा में राजस्थान के प्रथम पी एच डी धारक फिजियोथैरेपिस्ट है।कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं द्वारा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को साथ लेकर चलना एवं मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया।