सरावगी बने अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर के सुशील सरावगी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का चूरू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता एवं महामंत्री घनश्याम गुप्ता ने सरावगी को नियुक्ति पत्र जारी किये। उन्होंने रामकिशन गोरिसरिया रतनगढ़ को जिला महामंत्री एवं पवन पोद्दार सरदारशहर को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
सरावगी सहित अन्य की नियुक्ति पर समस्त चूरू जिले के अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है एवं फोन पर नवीन पदाधिकारियों को बधाई दे रहे है। अपनी नियुक्ति पर सुशील सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नथुराम जैन, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता, प्रदेश महामंत्री घनश्याम गुप्ता, प्रदेश मंत्री मुरारी अग्रवाल सुजानगढ़ एवं समस्त अग्रवाल समाज का आभार प्रकट किया है एवं अग्रवाल समाज के हितों के लिए सदैव समाज के साथ खड़े रहने का वादा किया है।