सीआई स्व. प्रदीप कुमार की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण, गायों को खिलाया गुड़ व दलिया

कृष्ण कुमार गाँधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। अमरसिंहपुरा निवासी सीआई स्व. प्रदीप कुमार की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कर गायों को गुड़ व दलिया खिलाया। गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के खेल मैदान में फलदार व छायादार पेड़ लगाए, वहीं शिव शक्ति गौशाला पिलोद में गायों को गुड़ व दलिया खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. कपिल देव, जितेश, जयप्रकाश, राहुल, चिराग, दिवेश, मुकेश कुमार, पीटीआई विजय सिंह , रणधीर सिंह, छगन सिंह, अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ सहित ग्राउंड संचालक मंथन और हेमंत रहे।

You might also like