टीकाकरण से लेकर होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों को रखनी होगी सोशल डिस्टेंस-डॉ हरीश यादव

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)14 मई। केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता अभियान के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने मेहाड़ा, डाडा फतेहपुरा, त्यौंदा, बांसियाल में घर-घर सर्वे कर रही टीम का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिए। डॉ हरीश यादव ने बताया कि टीकाकरण सेशन, हाउस टू हाउस सर्वे की मॉनिटरिंग, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो को चेक किया गया व उनको होम आइसोलेशन के नियम बताये गए। चिकित्साकर्मियों को टीकाकरण में सोशल डिस्टेंसिग, टीकाकरण के पहले व बाद में डिसिन्फेक्ट करने हेतु निर्देशित किया गया व एक सेशन में 15 लाभार्थी का टीकाकरण करने की जानकारी दी गई। बीसीएमओं ने सर्वे टीम की मॉनिटरिंग करते हुए मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखकर हर व्यक्ति को चिकित्सीय परामर्श देने की बात कही, साथ ही एन्टी लार्वा एक्टिविटी करने हेतु पाबंद किया। इस मौके पर डॉ सुनील, डॉ राजन, डॉ अश्वनी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

You might also like