मिश्रा मंदिर का भूमि पूजन समारोह आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रतनगढ़ एवं श्री वामदेव मिश्र परिवार के संयुक्त सौजन्य से मिश्रा मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु घंटाघर के पास मंदिर परिसर में भूमि पूजन समारोह संत सानिध्य निवृत्ति नाथ कृष्णा महाराज व रमेशचंद्र इंदौरिया की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कमलकांत शर्मा, शिक्षाविद् अंबिका प्रसाद हारित, राजकुमार मिश्र, समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ताम्रायत व संरक्षक गोगासर के समाजसेवी सागर मल आत्रेय मंचस्त अतिथिगणों ने पण्डित सुधाकर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया।

जिसमें मुख्य यजमान उम्मेद मिश्रा सपत्नीक उपस्थित रहे। संत निवृति नाथ कृष्णा महाराज ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर की आवश्यकता एवं संचालन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अभिनेश महर्षि ने समाज को इस पुनीत कार्य हेतु साधुवाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश चंद्र इंदौरिया ने समिति कार्यकारिणी के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों का शाब्दिक स्वागत उम्मेद मिश्रा ने किया साथ ही मंदिर की प्राचीन जानकारी के साथ भावी कार्य योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। अध्यक्ष जय प्रकाश ताम्रायत ने मंदिर की कार्य योजनाओं एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों का परिचय दिया। समिति मंत्री सुरेन्द्र हारित ने एक वर्ष में कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। सभी पधारे अतिथियों का युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर घनश्याम चंद्र मिश्र, कैलाश चंद्र आत्रेय, देवीदत्त हारित, श्रीचंद आत्रेय, वैद्य लक्ष्मी नारायण बिंयाला, गौतम महर्षि, लीलाधर झारिया, सुधीर शर्मा, अंजनी कुमार बुटोलिया, हरि प्रसाद सिंवाल, भानु प्रकाश इंदौरिया, अरुण प्रकाश बाकोलिया, राहुल चौमाल, मोहन लाल महर्षि, दिलीप चौमाल, सुभाष महर्षि, विष्णु दत्त धर्ड़, पवन पचलगंनिया, गोपाल ब्राह्मलिया, वैद्य लीलाधर लाटा, श्याम सुन्दर लाटा, रघुवीर सांखोलिया टिडियासर, ओम प्रकाश सांखोलिया, वासुदेव चाकलान, परमेश्वर लाल आत्रेय, अनिल लाटा, विजय कुमार, हेमंत इंदौरिया, राजेश कौशिक, मनोहर लाल चौमाल, मनोज चौमाल, निर्मल हारित, सुभाष शर्मा सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश बोगड़ ने किया।

You might also like