करणी गौ रक्षक सेवा टीम का किया अभिनंदन
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । क्षेत्र में करीब दो माह से करणी गौरक्षक सेवा टीम द्वारा लाडनू के दो किलोमीटर के आसपास क्षेत्र में सुबह जल्दी घूम घूम कर गायों को चारा, हरी पुलिया,पानी, तरबूज, ककड़ी खिलाकर की जा रही गौ सेवा के चलते अभिनंदन किया गया। मंगलवार को गौतम दत्त शास्त्री शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा, महावीर प्रसाद गुर्जर शहर मंडल महामंत्री एवं जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा करणी गौरक्षक सेवा टीम के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जयपाल सिंह,दिलराज सिंह, नरपाल सिंह , रामगोपाल माली, प्रदीप गुर्जर, भानु प्रताप सिंह, सहदेव जांगिड़, गौतम गुर्जर, दिलीप सिंह एवं कान सिंह आदि मौजूद रहे।