शिक्षा जगत: प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में लागू हो संख्यात्मक अनुपात

सभापति-एसडीएम को ज्ञापन सौंप जताया सीएम का आभार

चूरू,(पीयूष शर्मा)14 मई। शिक्षा व शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रेसला के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सभापति पायल सैनी व एसडीएम अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपे।

संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ के मुताबिक संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चूरू ब्लॉक अध्यक्ष हरफूल सिंह मीणा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया कि गत आठ मई को वीसी के माध्यम से सीएम व शिक्षा मंत्री के बीच प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए संख्यात्मक अनुपात को अपनाने को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए प्रधानाचार्य पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात को यथाशीघ्र लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रेसला के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़, जिला कोषाध्यक्ष रमेश पूनियां, भगवानाराम सहारण व गोपीराम खीचड़ आदि शामिल थे।

You might also like