खेत के रास्ते को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष से दो महिला सहित 8 जने हुए घायल

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । तहसील के सिंवा गांव में खेत के पुराने रास्ते को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनो पक्षों से दो महिलाओं सहित 8 जने घायल हो गए। घायलों को लाडनूं और डीडवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल दुर्गाराम जाट ने बताया कि उनके परिवार का हड़मान राम एवं श्रवण राम के परिवार से लंबे समय से खेत के रस्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जब खेत का रास्ता खोलने का प्रयास किया गया तो उन्हें टोकने पर हड़मानराम, श्रवण राम, लूणाराम ने ट्रेक्टर उनके आड़े लगाकर लोहे के सरिए और खेती के औजारों से उन के ऊपर हमला कर दिया। जिससे दुर्गाराम पुत्र हेमाराम, उनका भाई चेनाराम, जेठी देवी पत्नी मोहनराम,मोहनराम पुत्र हेमाराम, खुमाराम पुत्र मोहनराम निवासी सींवा घायल हो गए। वहीं मारपीट में दूसरी पक्ष से भी हड़मानराम, श्रवण राम, लूणाराम एवं रामुदेवी आदि घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद निम्बी जोधा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में घायलों से जानकारी जुटाई।

You might also like