नगरपालिका के नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने नगरपालिका के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिससे नगरपालिका की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ सहदेव चारण, जेईएन अंकित कुशवाहा,भूमि शाखा प्रभारी संजय बारी,भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, सुशील इंदौरिया, श्योपाल मेघवाल, प्रवीण शर्मा, रामकिशन गौरीसरिया, सज्जन सिंह, सुनील कम्मा,आदिल खान, करणी सिंह राजियासर, याकूब गौरी, बालमुकुंद, बलवीर स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि उक्त पालिका बनने वाले नवीन भवन का 25 जनवरी 2026 को पालिकाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सारस्वत की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधिवत रूप से किया था।

You might also like