ग्रामीण सेवा शिविरों का पूर्व विधायक महर्षि ने किया अवलोकन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत ग्राम पंचायत नौसरिया, गोलसर एवं रणधीसर में पहुंचकर शिविरों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, सीमाज्ञान एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी कार्य, जलदाय विभाग द्वारा पेयजल समस्याओं का समाधान, विद्युत विभाग द्वारा बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण, चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, कृषि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं की जानकारी तथा पंचायत राज विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन एवं निस्तारण की प्रक्रिया संचालित की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी जगदीश व्यास, तहसीलदार हरदीप सिंह,नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया,अंतरिम विकास अधिकारी दिलीप सोनी, अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,सरपंच संतोष कँवर,मांगू सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You might also like