प्रदेशाध्यक्ष प्रजापति का समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष भगवानाराम प्रजापति जयपुर का कालवाड़ में जोरदार स्वागत किया गया। कानाराम, कन्यालाल प्रजापत सहित कालवाड़ के प्रजापति समाज के अनेक लोगों ने नवमनोनित प्रदेशाध्यक्ष भगवानाराम प्रजापति का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मदन प्रजापति प्रदेश प्रवक्ता, राजेंद्र प्रजापत नागौर, भंवरलाल दादरवाल तारानगर, मोहन छापोला, रामेश्वर गोयल सहित प्रजापति समाज के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे।