प्रधानाचार्य पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)14 मई। प्राध्यापक संघ रेसला की नीमकाथाना ईकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष खडक़ बहादुर मीणा के नेतृत्व में प्रधानाचार्य पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्याख्याता संघ रेसला ने ज्ञापन में बताया कि व्याख्याता व प्रधानाध्यापक (मा. शि.) की पदोन्नति प्रधानाचार्य के पद पर 67:33 अनुपात में की जाती है परंतु वर्तमान में व्याख्याता 54000 व प्रधानाध्यापक 3500 पदों पर कार्यरत है। प्राध्यापक संघ रेसला इसी संख्यात्मक अनुपात में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में सीकर जिलामंत्री प्रवीण मिठारवाल, वीरेंद्र कुमार यादव, राजवीर सिंह चौधरी, हवा सिंह यादव व संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

You might also like