सर्वसमाज के सहयोग से सामुदायिक विकास भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन
निसं
झुंझुनू (नवयत्न)। आज गांव बाजीसर के मुख्य चौक में स्थित खसरा नंबर 210 में सामुदायिक विकास भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया, ग्राम विकास सेवा समिति बाजीसर के अध्यक्ष रामेश्वर निर्मल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमें नारायण लाल जांगिड़ के द्वारा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। समिति संरक्षक नारायण लाल जांगिड़, बीरबल निर्मल, समिति उपाध्यक्ष अमित मीणा, ओमप्रकाश बुडानिया, समिति सचिव महिपाल सिंह कुल्हरी, समिति कोषाध्यक्ष राजकुमार बिरडा , समिति सदस्य रामकुमार मीणा,राजकुमार खीचड़, शीशराम सैनी, संजीव खयालिया , मोहनलाल कुल्हरी, दिनेश कुल्हरी, नरेंद्र डोटासरा, राजकुमार नायक, सुभाष महला, राजकुमार नाई समिति सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान इंद्राज बुडानिया, रामकरण ढूकिया, महेश बुडानिया, श्रीराम बुडानिया, पवन सैनी,भागीरथ जांगिड़, हरफूल जांगिड़, प्यारेलाल महला, जगदीश महला, रामकरण खीचड़, राजकुमार सैन,पुजारी पवन शर्मा बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों मौजूद रहे सर्वसमाज के सहयोग से यह नेक कार्य हो रहा है।