जन्मदिन पर तहसील के दो राजकीय विद्यालय में अलमारी भेंट
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने तहसील के ग्राम तालनियां की ढाणी और लूंछ के राजकीय विद्यालयों में एक – एक अलमारी भेंट की । समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने अपने स्वयं के जन्मदिन और पुत्र सचिन दाधीच के जन्मदिन पर अलमारी भेंट की तथा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट भी वितरित की। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तालनियां की ढाणी में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तालनियां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह सीताराम शर्मा, गौरव दाधीच,भामाशाह प्रेरक व्याख्याता रिखाराम तालनियां एवं शिक्षक राकेश गहलोत मंचस्थ अतिथि थे। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तालनियां ने समिति द्वारा राजकीय विद्यालयों में दिए जा रहे सहयोग को अनुकरणीय बताते हुए अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया । संचालन शिक्षक पोकरमल जाट ने किया । इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूंछ में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य शिवशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि गौरव दाधीच का विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। संचालन नंदन शर्मा ने किया।