विनोद सैनी बने इंडोकिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) ।   मंड्रेला रोड स्थित विवेकानंद स्कूल के प्रिंसीपल विनोद कुमार सैनी को इंडोकिक फेडरेशन द्वारा ‘इंडोकिक एसोसिएशन राजस्थान’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेल जगत में पिछले तीन वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने के फलस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सैनी ने संकल्प लेते हुए कहा, “मैं राजस्थान में इंडोकिक खेल के विकास और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करूँगा।” उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

You might also like