जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरु व तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर के निर्देशानुसार सोमवार को झाड़सर छोटा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में
कानूनी और संवैधानिक उपचारों का अधिकार बाल संरक्षण और समस्या के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने बच्चों को बुनियादी कानूनी और संवैधानिक अधिकार के बारे में बताएं इसमें शिक्षा का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, के बारे में बच्चों को जागरूक किया और बाल संरक्षण और सुरक्षा के अधिकार के बारे में बताएं इसमें ‘पोक्सो एक्ट ‘सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बच्चों को बताया और सामाजिक और कानूनी मुद्दे के बारे में उनको जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

You might also like