हवन की पूर्णाहुति के साथ वार्षिक समारोह का समापन, वार्षिक महोत्सव के तहत हुए विविध आयोजन
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर की चिड़ावा कॉलेज रोड के समीप सनातन आश्रम स्थित श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक महोत्सव के तहत सोमवार को हवन हुआ। धाम के अधिष्ठाता पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित बालकृष्ण चौरासिया और अन्य विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलाई। इस दौरान विश्व कल्याण और शांति की कामना की गई। हवन में यजमान राजन सहल ने सपत्निक आहुतियां दी। इस दौरान वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने श्रीशुक्त पाठ किया और माता महालक्ष्मी महिमा का बखान करते हुए कहा कि सच्चे मन से निस्वार्थ भाव से की गई श्री और हरि की आराधना से जीवन में ना केवल खुशहाली आती है बल्कि भगवान नारायण के साथ ही लक्ष्मी कृपा दृष्टि भी ऐसे मनुष्य के जीवन पर हमेशा रहती है। इस दौरान सत्यनारायण चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, मातादीन शर्मा, रतिराम राजोतिया, गिरधर गोपाल महमिया, राजीव – संजय व्यास, कमलकांत पुजारी, महेंद्र जांगिड़, यादव प्रसाद, वेदांत तिवाड़ी, परमहंस पंडित गणेश नारायण साधना स्थली महंत विनोद चौरासिया, विवेक तिवाड़ी, कार्तिकेय, पार्थ, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती हुई। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।