भामाशाह ने राजकीय बालिका विद्यालय को भेंट किए 10 पंखे

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बंडवा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह के सहयोग एवं कृष्ण गोपाल शर्मा की प्रेरणा से विद्यालय को उच्च गुणवत्ता के 10 पंखे भेंट किए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सहयोग छात्राओं के लिए राहतभरा साबित होगा ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि भामाशाह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगाए गए नए पंखों से छात्राओं को अध्ययन के दौरान बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने दानदाता एवं प्रेरक कृष्ण गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में व्याख्याता प्रभुलाल जाट सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

You might also like