समाजसेवी सैनी ने नरेगा कर्मियों को भेंट किए मास्क और सैनिटाइजर
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)15 मई। कोरोना वायरस के चलते नानूवाली बावड़ी के समाजसेवी संजय कुमार सैनी सामाजिक सरोकार निभा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने नरेगा कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए व उनको जलपान करवाया। साथ ही उन्होंने मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर नरेगा मेट फूलचंद सैनी, भागा राम गुर्जर, हजारी लाल गुर्जर, भींवाराम, मंगलचंद, कालू राम, शंकर लाल, चावली देवी, चिड़िया देवी, किताबों देवी आदि नरेगा मजदूर और संजय सैनी, राधेश्याम सैनी, ईश्वर सैनी उपस्थित रहे।