मेरा पौधा ,अणुव्रत के साथ अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में रतनगढ़ अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत ” मेरा पौधा , अणुव्रत के साथ ” कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंडितपुर में किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास, उपाध्यक्ष अरुण रामगढ़िया , युवक संघ पंडितपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार चौमाल, भामाशाह परिवार के जुगराज हीरावत, एसडीएमसी सदस्य रामावतार शर्मा आदि ने विद्यालय की ” भोजराज हीरावत अणुव्रत वाटिका ” में पौधारोपण किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व्यास ने कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में विद्यालयों के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाना है और पूरे प्रदेश को हरियाली से आच्छादित करना है। इस पुनीत कार्य में अणुव्रत समिति का योगदान प्रशंसनीय है। समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समिति द्वारा संचालित प्लास्टिक रोकथाम हेतु कैरी बैग्स वितरण , ईको फ्रेंडली फेस्टिवल , सघन वृक्षारोपण , अणुव्रत वाटिका जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए रोपित पौधों के संरक्षण एवं पौषण का संकल्प कराया। इसी क्रम में तहसील के ग्राम लूंछ की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी समिति द्वारा वृक्षारोपण और पौध वितरण जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा ने अणुव्रत समिति का आभार प्रकट किया। चयनित विद्यालयों में कनेर , गुड़हल , टीकोमा , गुलमोहर , जामुन , अनार , नीम , सहजन , शीशम आदि के साथ दुर्लभ होते जा रहे फोग की भी दाब लगाई गई तथा उपयुक्त स्थल पर लगाने के लिए विद्यार्थियों को पौध वितरित की गई । इस अवसर पर रामचंद्र माली , अशोक कुमार गौड़ ,अर्चना पोद्दार , हरिकृष्ण इंदौरिया , मगना राम नायक , राधेश्याम प्रजापत , बनवारी सुंडा , वंदना शर्मा ,सरोज , मीनाक्षी , प्रवीण कुमार ,संजय बुनकर , जयचंद सहित अनेक जन उपस्थित थे।