प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 9 आवेदन प्राप्त हुए
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत सिमसिया में महिला पर्यवेक्षक कंचन शर्मा द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 9 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सात फॉर्म ऑनलाइन किए गए जिससे गर्भवती महिला के खाते में₹5000 की राशि जमा हो सकेगी । इसी क्रम में दो धात्री माता के फेस कैप्चर किए गए उनके फेस केप्चर के अभाव में उनकी राशि रुकी हुई थी। फेस कैप्चर होने पर उनके खाते में पैसे आ सकेंगे जिससे महिलाओं को खुशी हुई। शिविर के दौरान सात नवीन गर्भवती धात्री महिलाओं को जोड़ा गया एवं तीन बच्चों को पोषण ट्रैकर से जोड़ा गया।तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई जिसमें महिलाओं को भेंट स्वरूप नारियल , गुड़ टोफी व चुनरी ओढाकर सम्मान किया गया। मां व गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रथम हेतु समझाइश वह मंगल कामना की गई । लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बच्ची के जन्म पर साथिन जेठी देवी द्वारा धनी देवी को बेबी किट, गिफ्ट कप और बधाई संदेश दिया गया।शिविर में शिविर प्रभारी हरदीप सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, सरपंच परमेश्वर लाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना इंदिरा शांति सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।