लोसल में कोरोना ने दी दस्तक

लोगों में मचा हड़कंप

लोसल,(नंदलाल गौड़)15 मई। सीकर जिले में प्रवासियों के आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। बढ़ती संख्या को देखते हुए अब तक ओरेंज जोन में शामिल सीकर जिले पर रेड जोन का खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार को जिले में एक ही दिन में सात कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को कोरोना शिक्षा नगरी लोसल पहुंच गया। शुक्रवार को जब सुबह लोसल कस्बे के वार्ड 6 में कोरोना मरीज मिलने की सूचना मिली तो प्रशासन और कस्बे के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन पूरे दलबल के साथ पॉजिटिव के घर पहुंचा। आसपास के क्षेत्र में कफ्र्यू लगाकर हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाया। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मिला व्यक्ति 10 मई को दिल्ली से लोसल आया था। लोसल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था।

You might also like