हथिनी कुंड यात्रा भाजपा कार्यालय से हुई हथिनी कुंड बैराज के लिए रवाना

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा की हथिनी कुंड यात्रा हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय से रवाना हुई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा हरियाणा के हथिनी कुंड में पहुंचेगी और भाजपा पदाधिकारी यमुना का पानी प्रतिकात्मक रूप से सीकर लाएंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि शेखावाटी के लोगों की वर्षों से चली आ रही यमुना का पानी की मांग अब शीघ्र ही पूरी होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने यमुना जल शेखावाटी के सीकर, चूरू व झुंझुनूं को देने का एमओए कर लिया है। इसकी डीपीआर बन गई, बजट भी स्वीकृत हो गया है और कार्यालय भी शुरू हो जाएंगे। सीकर में यमुना के पानी के लिए 39 जगह चिन्हित कर ली गई है जहां से पानी स्टारेज होगा और यहां से सीकर जिले में पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि आगामी कुछ ही वर्षों में यमुना का पानी सीकर जिले के लोगों को पेयजल के लिए उपलब्ध होगा। कहा कि यमुना का पानी सीकर में प्रतिकात्मक रूप से पहुंचाने के लिए 2000 लीटर पानी की टंकी में सीकर लाएंगे। कहा कि यमुना के पानी से शेखावाटी के मंदिरों में अभिषेक किया जाएगा। जिले के 46 मंडलों में पंचवटी बनेगी जिसमें यमुना का पानी डाला जाएगा। कहा कि पंचवटी में बड़, पिपल, गुलर, नीम व बिल्व के पौधे लगाए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि सांकेतिक रूप से यमुना का पानी लाने के लिए एक टैंकर लेकर जा रहे हैं। कहा कि जिले में यमुना के पानी के स्टोरेज के लिए 39 जगह चिन्हित की गई है जहां पर पानी आएगा। कहा कि हथिनी कुंड से यमुना का पानी लाने के बाद कलश में भरकर सीकर के प्रत्येक 46 मंडलों में दिया जाएगा। मंडल पदाधिकारी यह पानी बूथों तक पहुंचाने का काम करेंगे। सोमवार को पानी की टंकी में यमुना का पानी सीकर आएगा और जिला कार्यालय में इसका पूजन किया जाएगा। यहां से मंडलों के लिए रवाना किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल व बूथ में पंचवटी का निर्माण किया जाएगा जिसमें यमुना का पानी डाला जाएगा। पंचवटी के माध्यम से हरियालो राजस्थान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा कार्यकर्ता निभाने का काम करेगा। कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भागीरथ बनकर शेखावाटी में यमुना के पानी की मांग को पूरा करने का काम किया है।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि यात्रा में राजेश रोलन, रमेश जलधारी, नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र कांरगा, प्रभुसिंह सेवद, अशोक चौधरी, डॉ. बीएल रणवां, जितेंद्र खीचड़, महेंद्र नारनौलिया, श्रवण मूंड, गुलाब धींवा, जितेंद्र बाजिया, वरुण कुशलेश शर्मा, नंदकिशोर सैनी, नंदलाल बिजारणियां, राकेश नेहरा, शीशराम गुर्जर, हरेंद्र जेदिया, सुलतान रणवां, रतन कुमावत, ताराचंद, सुमित, देवराज, पंकज आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मणगढ़ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :
हथिनी कुंड यात्रा के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार, एडवोकेट ललित पुरोहित, जयप्रकाश सरावगी, अमित शर्मा (बलारां), कमल सुरोलिया, सम्पत चेजारा, हरीराम कुमावत, राजेश जोशी, रतनलाल कुमावत, रामावतार ब्यास, प्यारेलाल कटारिया, अरुण चौधरी, बिमल जोशी, अर्जुन कोतवाल, मुकेश कुमावत, ताराचंद रोलण, सीताराम दायमा आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :
हथिनी कुंड यात्रा के फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान विकास भास्कर, प्रमोद महरिया, अशोक बरवड़, बृजमोहन, विजयपाल हुड्डा, नरेश भास्कर, चंदन बंजारा, श्रवण बीरड़ा, कन्हैयालाल शर्मा, मनीष चावला आदि मौजूद रहे।

You might also like