नन्हें-मुन्हें बच्चे भी समझ रहे जरूरतमंदों व बेजुबानों की पीड़ा
ऋषिका ने जन्मदिन पर अपना गुल्लक तोड़ दी सहायता राशि
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)15 मई। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों को कितनी परेशानी हो रही है, दहाड़ी मजदूरी करने वालों के खाने के लाले पड़ रहे है यह बात नन्हें-मुन्ने बच्चों के भी समझ में आ रही है। जिला पार्षद इंदू शर्मा व राजीव कॉलोनी निवासी समाजसेवी संतोष शर्मा की बेटी ऋषिका शर्मा ने अपना नौवें जन्मदिन पर फालतु खर्चा न करते हुए जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान व बेजुबान जानवरों को चारा डलवाकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
संतोष शर्मा ने बताया कि गुरूवार देर रात को बेटी ऋषिका ने मासुमियत से कहा कि पापा मैं मेरा जन्मदिन हर साल की तरह नहीं मनाना चाहती, अपने गुल्लक के पैसों से मजदूरों के लिए खाने का सामान देना चाहती हूं। सभी परिवार वाले उसकी बात सुन कर दंग रह गए। सुबह उठते ही सबसे पहले बेटी ने अपना गुल्लक तोडक़र उसमें से 7840 रूपए लाकर दिए और कहा कि इनसे आटा व सब्जी लेकर आ जाओं। जिस पर 51 कट्टे आटे के व एक क्विंटल गायों के लिए सब्जी खरीद कर लाए। जरूरत मंद लोगों के घर-घर जाकर आटे के कट्टे वितरण किए वहीं आवारा घुम रही गायों को सब्जी डाली। अमरसिंह नेहरा, मुलशंकर शर्मा, विकास सेनी, विक्रम गुर्जर, अजय केडिया, रमेश पांडे, सोनू मेहरिया ने सहयोग किया।