मास्क बनाकर वितरित करने में जुटा गणेश योगी का परिवार

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )15 मई। कोरोना वायरस ने विश्व के लगभग सारे देशों में कोहराम मचा रखा है। कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है। भारत में भी इस महामारी से हजारों संक्रमित हुए हैं तथा इस महामारी के शिकार हुए हैं। भारत में इस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिये तथा इस संकट की घड़ी में अनेक स्वयंसेवी तथा सामाजिक संस्थाऐं आगे आकर आमजन की सेवा सुश्रुषा में लगी है। इसी कड़ी में वंदेमातरम मंच महिला अध्यक्ष गणेश योगी का परिवार मास्क बनाकर वितरण कर रहा है। गणेश योगी ने बताया कि वंदेमातरम मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर तथा सरंक्षक नरेश गोयल की प्रेरणा से मास्क बनाना शुरु किया तथा 27 मार्च से आज तक लगभग 4000 मास्क बनाकर वितरित किये जा चुके हैं योगी ने बताया कि प्रतिदिन 100-150 मास्क तैयार किये जाते है तथा वितरित किये जाते है। मास्क बनाने में उनकि पुत्रियां अनुराधा, शिल्पा तथा नुपुर योगी का भी योगदान है।

You might also like