एनजीओ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्वयं सेवी संस्था डॉ बी आर अंबेडकर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आज स्थानीय राजकीय चिकित्सालय चिकित्सालय के सामने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार के विविध पहलुओं पर संस्थान सचिव श्रवण सोनी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन संचालन के दौरान तीव्र गति तथा सुरक्षा मनको की अनदेखी करना ही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण होता है। इसलिए हम सभी को संयुक्त रूप से ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे दुर्घटना कतई ना हो। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक और भारत रंजन सोनी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित बुकलेट तथा कैलेंडर आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में योगेश कुमार गौड़, रघुनाथ प्रसाद, मेघवाल ,नूर मोहम्मद, रवि प्रकाश सरावगी , सुशील कुमार सोनी फौजी, गिरधारी लाल सिंघानिया, कमलेश गोदारा ,पुनीत सोनी, करण सोनी, भागीरथ शर्मा आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन रेशम नायक छाबड़ी खारी एवं कोमल लुहार परसनेउ ने संयुक्त रूप से किया।

You might also like