जिला टीम बनी स्वर्ण पदक विजेता, प्रथम टीम ट्रॉफी पर किया शानदार कब्जा
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । स्पोर्ट्स ज़ोन एकेडमी के खिलाड़ियों ने तृतीय सरिस्का कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू जिले का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 11 एवं 12 जुलाई को जैन वाटिका अलवर में आयोजित हुई।
झुंझुनू ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं स्पोर्ट्स जोन एकेडमी के डायरेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 15 रजत एवं 15 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ झुंझुनू जिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम टीम ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
विजेता टीम को यह ट्रॉफी राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सैनी द्वारा प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में बॉयज़ टीम कोच नितिन राठौड़, महिला टीम कोच नीलम सैनी, टीम मैनेजर रिंकू सैनी एवं शंकर नेटवाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एकेडमी अकाउंटेंट पूनम कुमावत क्रिकेट कोच निखिल सैनी आधि मौजूद रहे।
टीम के बगड़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राकेश सैनी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा
मेहनत आपकी पहचान बने, अनुशासन आपकी ताकत बने और तिरंगा आपकी सबसे बड़ी प्रेरणा बने। निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समर्पण ही आपको राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का चैंपियन बनाएगा।