ग्रामीण सेवा शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान : भागीरथ सिंह राठौड़

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आलसर एवं परसनेऊ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़ ने शिविरों का अवलोकन कर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है तथा पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। भाजपा नगर अध्यक्ष छोटू सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के तहत पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार जनहित के अनेक विकास कार्य कर रही हैं।भाजपा नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह राजवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं, अभाव-अभियोग एवं परिवेदनाएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

You might also like