ग्रामीण सेवा शिविर में 22 पट्टे वितरित, राजस्व के 26 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । ग्राम पंचायत मेई में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन प्रशासक प्रेम देवी परसवाल की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 22 पट्टों का वितरण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने 5 बंटवारा, 5 नामांतरण, 6 नाम शुद्धिकरण तथा फार्म रजिस्टर के 10 प्रकरणों सहित कुल 26 राजस्व मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 5 राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग का कार्य भी संपन्न कराया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान शिविर प्रभारी हरफूल कांटवा, ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र मीणा, पटवारी सीताराम मिठारवाल, कृषि पर्यवेक्षक रामकिशोर भटेसर, महिला सुपरवाइजर मंजू जाट, सहकारी प्रबंधक श्रवण परसवाल एवं मुकेश बोचलियां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।