मेरे राजनीतिक जीवन के शिल्पकार थे बाबोसा भैरोंसिंह शेखावत: राजेंद्र राठौड़

भाजपा ने मनाई पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि

चूरू,(पीयूष शर्मा)15 मई। भाजपा जिला कार्यालय में 15 मई को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पुष्पांजलि अर्पित कर भैरोंसिंह शेखावत के जीवन के बारे में बताते हुए उनके साथ बिताए अनेक गौरवमयी पलों के संस्मरण बताए। राठौड़ ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन के शिल्पकार श्रद्धेय बाबोसा भैरोंसिंह शेखावत थे। प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत ने कहा कि जब भी भारत में लोकतंत्र की बात होगी तब स्व. शेखावत का नाम लोकतंत्र को समृद्ध करने वाले नेता के रूप में लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि भैरूंसिंह शेखावत देश के जन नेता थे। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।

तत्कालीन मंत्री ने कहा था शेखावत को अंत्योदय योजना का जनक
एक प्रसंग पर चर्चा के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब राज्यसभा में अन्त्योदय योजना पर बहस चल रही थी। तब तत्कालीन मंत्री आर रमेश ने उन्हें (भैरोंसिंह शेखावत) अन्त्योदय योजना का जनक बताया था। राठौड़ ने कहा कि उनका जीवन जात-पात से परे संपूर्ण गरीब और आम व्यक्ति के लिए समर्पित था।

इन्होंने अर्पित की पुष्पांजली
इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मंत्री विनोद सैनी, कैलाश भालेरीवाला, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, आईटी जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, युवा संयोजक मुकेश प्रजापत, मनीष हारीत आदि ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरूंसिंह शेखावत के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। संचालन मीडिया जिला संयेाजक रवि दाधीच ने किया।

You might also like