युवक ने चीनी से भरी पिकअप चुराई: 30 मिनट में तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

श्रीराम तिवाड़ी

नोखा (नवयत्न)। नोखा कस्बे में गुरुवार रात एक युवक ने चीनी से भरी पिकअप चुरा ली। युवक ने लगभग 30 मिनट तक वाहन को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए तीन अन्य वाहनों को टक्कर मारी। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस ने पीछा कर उसे नोखागांव बाइपास पर पकड़ लिया और एक युवक को हिरासत में लिया।

चीनी से भरी पिकअप चुराई
हेड कॉन्स्टेबल अक्षय गोयल ने बताया- घटना नवलीगेट स्थित वंदना पेंटर के पास हुई। एक व्यापारी की चीनी से भरी पिकअप वहां खड़ी थी और चालक चाबी वाहन में ही छोड़कर किसी काम से उतरा था। इसी दौरान एक नशेड़ी युवक ने मौका पाकर पिकअप स्टार्ट की और उसे लेकर फरार हो गया।
तीन वाहनों को मारी टक्कर
भागते समय युवक ने सबसे पहले उसी व्यापारी के पास खड़े एक अन्य वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में एक टैक्सी को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार टक्कर मारते हुए वह मौके से भाग निकला। घटना के समय क्षेत्र में काफी भीड़ थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया।
युवक को हिरासत में लिया
घटना के बाद दुकानदारों, वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस भी सक्रिय हुई और लोगों के सहयोग से नोखागांव बाईपास पर पिकअप को रुकवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर रात बड़ी संख्या में व्यापारी और वाहन मालिकनोखा थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
You might also like