कुल्हाड़ी से गला काटकर की भाई की हत्याः नशे के लिए पैसे मांगने पर किए ताबड़तोड़ वार

श्रीराम तिवाड़ी

नोखा (नवयत्न)। नोखा में पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से गले में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल को पिता और स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।.घटना नोखा कस्बे के पंचारिया चौक पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई।

नशे के लिए मांगे थे पैसे

एएसआई बलवान सिंह ने बताया- मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात हुकुमचंद उर्फ सेवाराम (32) ने आरोपी छोटे भाई जगदीश (29) पुत्र ओमप्रकाश से नशे के लिए पैसे मांगे। जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों घर से बाहर निकलकर झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर छोटा भाई जगदीश घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया और बड़े भाई हुकुमचंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

परिजन लहूलुहान हालत में ले गए अस्पताल

हुकुमचंद लहूलुहान हालत में सड़क पर ही गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय सुनील भादू ने लहूलुहान पड़े देखा तो लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता और परिजन तुरंत हुकुमचंद को बागड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।.घटना की सूचना मिलते ही नोखा सीओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस नेआरोपी को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दीहै। फिलहाल मौके पर पुलिस और आरएसी जाब्ता तैनात है।
मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया – आरोपी भाई जगदीश पंचारिया की दुकान चलाता था। जबकि मृतक हुकुमचंद नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था।.स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।.मृतक के परिवार में पिता और तीन भाई हैं। बड़ा भाई पुखराज बाहर रहता है जबकि हुकुमचंद और जगदीश पिता के साथ रहते थे। आरोपी और मृतक दोनों भाई अविवाहित हैं।

You might also like