गोपाल सिंह थालौर ने संभाला थाने का कार्यभार

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । पुलिस थाना मे नवागंतुक थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आमजन को त्वरित और निष्पक्ष पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आमजन से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

You might also like