एनआई एक्ट प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । एनआई एक्ट प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ जिसमें 07 प्रकरणों का आपसी समझाईश से निस्तारण किया गया। जिसमें 5 लाख 74 हजार 715 रुपए का अवार्ड पारित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के निर्देशानुसार शनिवार को एडीजे लाडनूं एवं एसीजेएम लाडनूं में लम्बित तथा प्रि-लिटिगेशन स्टेज पर राजीनामा योग्य प्रकरणों के संबंध में एनआई एक्ट से संबंधित प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में एक बैंच का गठन किया गया जिसमें बैंच अध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार मीणा (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाडनूं), बैंच सदस्य अधिवक्ता सोनू शर्मा व अन्य अधिवक्तागण के प्रयास से राजीनामों का विशेष प्रयास किया गया। एनआई एक्ट से संबंधित इस विशेष लोक अदालत में कुल 28 प्रकरणों को रैफर किया गया, जिनमें से 07 प्रकरणों का जरिए राजीनामा निस्तारण हुआ।

You might also like