प्रिंस एकेडमी में स्टेम इनोवेशन एक्सपो-2026 का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर-बीकानेर बाइपास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में विकसित भारत थ्रू साइंस थीम पर आधारित स्टेम इनोवेशन एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित पर आधारित 100 से अधिक कार्यशील विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ह्यूमनॉइड रोबोट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसने लोगों के प्रश्नों के उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा निर्मित स्टंट ड्रोन ने अपनी शानदार उड़ान एवं तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, प्री-फाउण्डेशन हेड जयपाल सिंह राठौड़ एवं शिक्षकों सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान की भावना तथा रचनात्मक सोच डवलप करते हैं।