गंदे पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कासनी गांव के राजपूतों के मोहल्ले में लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमा गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं बदबूदार पानी और दुर्गंध के कारण मोहल्लेवासी दूषित वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं।

सोमवार को समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर मोहल्ले में जमा गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग की है।

इस मौके पर पूर्व सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, सवाई सिंह, महावीर प्रसाद, मंगेज सिंह, मुकेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, विजय सिंह, रामचन्द्र, इन्द्र सिंह, लक्ष्मीनारायण, अमित सिंह, दुलीचंद, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, देवेन्द्र सहित मौहल्ले वासी मौजूद रहे।

You might also like