घर-घर पहुंचकर मेडिकल मोबाइल वैन दे रही दवाइयां
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)15 मई। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मेडिकल मोबाइल इन दिनों घर-घर पहुंचकर कस्बेवासियों को दवाइयां दे रही है। मेडिकल मोबाइल वैन में डॉक्टर मीनाक्षी सैनी, लैब सहायक लीलाराम गुर्जर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय सुरोलिया आमजन को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवा रहे है। शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल वैन टीम ने 67 मरीजों का चेकअप कर दवाइयां दी तथा 18 मरीजों की रक्त जांच की। डॉ मीनाक्षी सैनी ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत मेडिकल मोबाइल के माध्यम से घर-घर दवाइयां व मेडिकल जांच की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अस्पताल में अनावश्यक रूप से नहीं पहुंचने की हिदायत दी जा रही है और घर पर ही उनको चिकित्सीय सलाह भी दी जा रही है।