लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के चल रहे शांतिपूर्वक धरने पर पुलिस की ओर से बर्बरता पूर्वक किए गए लाठी चार्ज एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बे में अम्बेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर मोदी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए व प्रधानमंत्री मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के इशारे पर पुलिस की ओर से जंतर मंतर पर चल रहे शांतिपूर्वक आंदोलन को लाठियों के बल पर कुचलने एवं छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेताओं की जबरदस्ती गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते इसे लोकतंत्र पर गहरी चोट बताया। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, मानसिंह सैनी, कुंदन सैनी, विमला कालवा, बाबू हुसैन, जीताराम जांदू, दिनेश खंडेलवाल, रामस्वरूप झाझड़िया, शीशपाल धीनवाल, बाबूलाल सैनी, अर्जुन सैनी, बूंदा लुहार, पप्पू गोस्वामी, शरीफ, सुरजीत वर्मा, महेंद्र बुंदेला, साजिद, गंगाराम चाचाण राकेश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like