आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाल उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय तारानगर पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसान मजदूर भवन से रैली के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय तारानगर पहुंची। उपखंड कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इसके बाद सीटू जिला महासचिव ज्योति लाटा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, नियमित करने सहित विभिन्न मांगों का निराकरण करने की सरकार से मांग की। इस मौके पर ज्योति लाटा, सुमन कंवर, रामरती देवी, दुर्गा देवी, द्रोपती, माया, सुलोचना, हेमलता, रहीसा, संतोष, उर्मिला, सुमन, रश्मि, शारदा, सरोज, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष पूर्णाराम सरावग, तहसील सचिव विक्रम सोनी, नितेश उपाध्याय किशन शर्मा आदि मौजूद थे।