कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बुधवार को स्थानीय घंटाघर के पास केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं सहित लगभग 150 पेपर लीक होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की है। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस सांसदों पर किया गया बर्बर हमले की भी कड़ी निंदा की गई। कांग्रेसजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, बेगुनाह छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में पेपर लीक प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश से माफी मांगने की मांग उठाई। विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है। प्रदर्शन में गिरधारी लाल बांगड़वा, रमेश चंद इंदौरिया, अरविंद चाकलान, कल्याण सिंह, भंवर लाल जसैल, फकीर चंद दानोदिया, महेश पुरोहित, जसकरण गोड़, विद्याधर बबेरवाल, निरंजन तामडायत, अजय बंसिया, रामवीर राईका, भीष्म इंदौरिया, कयूम गौरी, विजय माली, मुख्तयार खान, देवकी माहीच, जगदीश सोनी , अनिल पारीक, महेंद्र एडवोकेट, जगदीश खटीक, आजम खान, संदीप भार्गव, बृजेश गहलोत, दिलीप सिहाग, अब्बास गौरी, नेमीचंद धतरवाल, असलम कुरैशी, फारुख खान, प्रदीप सैनी, चुनी लाल धतरवाल, किशोर बिजारणियां, इरफान तगाला, पप्पू सुंडा, सलीम बिसायती, रामचंद्र खटीक, सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You might also like