अन्नदाताओं ने 70 क्विंटल गेहूं भेंट किए
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)15 मई। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान संकट की घड़ी में ग्राम बास बिजौली के किसानों ने लोकडाउन के दौरान गरीब, जरुरतमन्द एवं असहाय लोगों की सहायतार्थ 70 क्विंटल गेंहू जिसमें से 35 क्विंटल गेहूं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सूरजगढ़ के प्रतिनिधि विकास अधिकारी अरविंद गौड़ को एवं 35 क्विंटल गेहूं जीवन ज्योति रक्षा समिति, सूरजगढ़ की आपणी रसोई के लिए समिति अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा को प्रदान किये गये।
इस अवसर पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने गांव बास बिजौली के अन्नदाताओं का पुष्प वर्षा कर अभिन्नदन एवं आभार प्रकट किया व हर सम्भव सेवा के लिए मदद करने का आश्वासन दिया। विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, समिति अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा एवं गांव बास बिजौली के प्रतिनिधियों ने अनाज से भरे ट्रेक्टरों को हरी झंडी दिखाकर सूरजगढ़ के लिये रवाना किया। बास बिजौली के युवाओं में देश के प्रति नि:स्वार्थ सेवा की भावना का अलग ही जूनून देखा गया।