क्विज व पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । डाकघर झुंझुनूं द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदावास में शुक्रवार को फिलेटली क्विज प्रतियोगिता एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 प्रतिभागियों को डाक विभाग की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार सैनी ने की।
इस अवसर पर डाक विभाग के प्रतिनिधि नरेश गुर्जर, सुनील भैड़ा एवं संजय के निर्देशन में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

You might also like